अनपरा तापीय परियोजना का कोयला लेकर जा रही रेल वैगन का इंजन ट्रैक बदलते समय डिरेल हो गया। घटना के तुरंत बाद कर्मचारी मरम्मत कार्य में लग गए हैं। घटना मंगलवार देर शाम की है। तापीय परियोजना का रेल वैगन बीना से कोयला लेकर परियोजना में जा रहा था। जैसे ही वह स्वीपर बस्ती के समीप पहुंचा तो ट्रैक बदलते समय इंजन का अगला पहिया उतर गया। सूझबूझ दिखाते हुए लोको पायलट ने ट्रेन रोक दिया और कंट्रोल रूम को सूचना दी। तत्काल मरम्मत दल मौके पर पहुंच गया।लोड वैगन को परियोजना के अंदर किया गया। इसके बाद इंजन के पहिया को जैक के माध्यम से उठाकर ट्रैक पर रख दिया। इस दौरान अन्य ट्रैक से ट्रेन का परिचालन जारी रहा।