फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग की तरफ से मंगलवार को अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। बीजपुर-रेणुकूट मार्ग की उत्तर पटरी पर स्थित वन भूमि पर अतिक्रमण करने वालों को खदेड़ते हुए वन भूमि को खाली कराया गया।
विज्ञापन

दोपहर में डीएफओ रेणुकूट मनमोहन मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में वन कर्मी, राजस्व व पुलिस बल ने अतिक्रमण हटवाया। बीजपुर स्थित उतरी पटरी पर वन भूमि पर बने मकान को ढहा दिया गया। बता दें कि बीते 27 जून को भी तहसील प्रशासन बुलडोजर लेकर मकान ढहाने पहुंचा था, लेकिन मौके पर काबिज व्यक्ति ने बताया कि वह भूमि वन विभाग की है, जिसका केस न्यायालय में चल रहा है। उस वक्त मामला अधर में लटक गया और तहसील प्रशासन की टीम को बैरंग लौटना पड़ा था। इस संबंध में डीएफओ मनमोहन मिश्रा ने बताया कि इस जमीन का केस न्यायालय में चल रहा था। बीते दो जुलाई को वन विभाग के पक्ष में फैसला आया है। जमीन को कब्जा मुक्त कराने का आदेश मिल गया। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है। इस मौके पर नायब तहसीलदार विशाल पासवान, लेखपाल संतोष यादव, राघवेंद्र, वन क्षेत्राधिकारी जरहां राजकुमार मौर्य, डिप्टी रेंजर पिपरी धीरेंद्र मिश्रा, राजीव कुमार, संजीव कुमार, वन दरोगा नूर आलम, उपनिरीक्षक विनोद यादव, महिला पुलिस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें