फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जंगल की जमीन से हटाया कब्जा, रोपे गए 300 सागौन और गम्हार के पौधे

विज्ञापन
बभनी के खैराडीह गांव में अवैध कब्जे से मुक्त कराई जमीन पर वन विभाग द्वारा रोपे गए पौधे।स्रोत वि - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
बभनी। रेणुकूट वन प्रभाग के बभनी रेंज की एरिया में खैराडीह गांव के पास कब्जाई गई जंगल की जमीन बुधवार को खाली करा ली गई। करीब 25 बिस्वा जमीन कब्जे को हटाने को लेकर एक साल से शिकायत की जा रही थी। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के चंद दिन बाद ही जहां कब्जा हटवा दिया गया। वहीं खाली करवाई गई जमीन 300 सागौन, कट सागौन और गम्हार के पौधे रोपे गए हैं। कब्जामुक्त कराई गई भूमि की नियमित निगरानी के लिए भी संबंधितों को निर्देश दिए हैं। बताते हैं कि खैराडीह निवासी पृथ्वीलाल ने सीएम हेल्पलाइन पर फोन पर शिकायत दर्ज कराई थी कि बरवें निवासी लालू प्रसाद यादव ने खैराडीह गांव के पास स्थित वन विभाग की जमीन पर कब्जा कर रखा है। लगातार शिकायतों के बाद भी कार्रवाई न होने के चलते उसने उस पर मकान बनाकर खेती शुरू कर दी है। बभनी वन रेंज और रेणुकूट वन प्रभाग कार्यालय पर इस मामले में उदासीनता बरते जाने का भी आरोप लगाया गया था। ग्रामीणों का कहना था कि खाली पड़ी वन भूमि को गांव के लोग चारागाह के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे लेकिन अतिक्रमण के बाद मवेशियों के लिए चारागाह की सुविधा खत्म हो गई। विरोध जताने पर उन्हें ही धमकियां मिलनी शुरू हो गई थी। सीएम कार्यालय से दिए गए निर्देश के बाद वन विभाग ने भी सक्रियता दिखाई और डीएफओ कमल कुमार के निर्देश पर बभनी वन रेंज की टीम ने वन भूमि को कब्जा मुक्त करा लिया। साथ ही उस पर सागौन, कट सागौन और गम्हार के पौधे भी रोपे गए ताकि वन क्षेत्र को फिर से विकसित किया जा सके। बभनी रेंजर प्रेम प्रकाश चौबे ने बताया कि कब्जामुक्त कराई गई भूमि की नियमित निगरानी कराई जाएगी। लगाए गए पौधों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि दोबारा अतिक्रमण न होने पाए और रोपे गए पौधों को समुचित संरक्षण भी मिलता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें