फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: लंबित मांगों के समर्थन में काला फीता बांधकर कर्मचारियों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। टीबी कंट्रोल इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर सोमवार को जिलेभर के कर्मचारियों ने लंबित मांगों के समर्थन में काला फीता बांधकर शांतिपूर्ण और सांकेतिक विरोध जताया। कर्मचारियों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन सीएमओ डॉ. रमेश कुमार मिश्रा को सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की। संगठन के अनुसार आंदोलन के दौरान ऑनलाइन कार्यों का निष्पादन नहीं किया जा रहा है, जबकि मरीजों से संबंधित कार्य और आवश्यक सेवाएं नियमित रूप से जारी हैं। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि आंदोलन के चलते किसी मरीज की चिकित्सा सेवा प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। आवश्यक सेवाएं पूर्ववत जारी रखने का दावा किया। ज्ञापन के माध्यम से पिछले 10 वर्षों से लंबित वेतन पुनरीक्षण की प्रक्रिया जल्द पूरी करने, वरिष्ठता के आधार पर अतिरिक्त लॉयल्टी लाभ देने, कर्मचारियों को लैपटॉप समेत आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने और 30 लाख के टर्म इंश्योरेंस के लंबित दावों का निस्तारण करने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में सुशील द्विवेदी, शावेज अहमद, सतीश चंद्र सोनकर, अभिमन्यु प्रसाद दुबे आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें