फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: निजी कंपनी के कर्मी ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। पिपरी नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नौ स्थित लंका कॉलोनी में मंगलवार की शाम एक व्यक्ति ने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

मूल रूप से मिर्जापुर जिले के मड़िहान निवासी अनिल सिंह (53) पिपरी स्थित लंका कॉलोनी में रहकर निजी कंपनी में कार्य करते थे। कुछ दिन पहलेपरिवार के अन्य सदस्य गांव चले गए। अनिल अकेले ही आवास में रह रहे थे। मंगलवार को उनका अवकाश था। इसलिए वह दिन भर घर में ही रहे। पड़ोसियों के मुताबिक दोपहर तक वह देखे गए थे। शाम को जब वह घर से बाहर नहीं निकले तो पड़ोस के लोग उनके घर में गए। वहां का नजारा देख सन्न रह गए। घर में ही लगी लोहे के पाइप में रस्सी के सहारे फंदे पर अनिल का शव लटक रहा था। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें