फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: समाज की एकजुटता पर दिया जोर

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज गेंगुआर ​स्थित एक लॉन में जायसवाल यूथ क्लब की ओर से होली मिलन समारोह में दीप प्रज्ज
विज्ञापन
सोनभद्र। जायसवाल यूथ क्लब सोनभद्र की ओर से बुधवार की रात में पांचवां भव्य होली मिलन समारोह गेंगुआर स्थित एक लॉन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया। इसके बाद कुल देवता सहस्त्रबाहु के पूजन एवं आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जायसवाल यूथ क्लब महिला मंडल की ओर से शालिनी जायसवाल, अध्यक्ष नीलम जायसवाल एवं अन्य महिला सदस्यों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। इसके उपरांत जायसवाल परिवार के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी, जिन्होंने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि पड़रौना विधायक मनीष जायसवाल का समाज के लोगों ने स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल, अजय जायसवाल (नारायणपुर, उत्तर प्रदेश वैश्य समाज), स्थानीय प्रतिनिधि सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा सहित अन्य अतिथियों को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने होली की शुभकामनाएं देते हुए समाज में एकता, समर्पण एवं संगठन की आवश्यकता पर बल दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए जनगणना में कलवार उपनाम अपनाने की अपील की। संरक्षक प्रदीप जायसवाल एवं अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि क्लब का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को एक मंच पर लाकर संगठित करना है। महामंत्री विनय जायसवाल, कोषाध्यक्ष शरद जायसवाल एवं रवि कुमार जायसवाल ने समाज की एकता पर बल दिया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष रमण जायसवाल, नगर महामंत्री अभिषेक, नगर कोषाध्यक्ष अंकित, नगर उपाध्यक्ष आशीष, अखिलेश, दीपक, मनीष आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें