फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एनटीपीसी शक्तिनगर में सुरक्षा, कोयला प्रबंधन पर जोर

विज्ञापन
शक्तिनगर पावर प्रोजेक्ट में कोयला प्रबंधन की जानकारी लेते कार्यकारी निदेशक।स्रोत संस्थान
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनटीपीसी शक्तिनगर पावर परियोजना का क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक दिवाकर कौशिक ने दौरा किया। उन्होंने परियोजना में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और बारिश में कोयला प्रबंधन बेहतर बनाने पर जोर दिया। कौशिक ने प्रमुख प्रचालन क्षेत्रों, ट्रैक हॉपर और कोल स्टैक यार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने कोयला हैंडलिंग और प्रबंधन व्यवस्थाओं की जानकारी ली। बारिश के दौरान कोयले के सुरक्षित और सुचारु प्रबंधन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। कौशिक ने कहा कि संयंत्र के कुशल संचालन में कोयला प्रबंधन की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने प्रचालन एवं अनुरक्षण के उच्च मानकों को बनाए रखने पर जोर दिया। इसके बाद उन्होंने स्टेज-दो के यूसीबी का भी जायजा लिया। दौरे के दौरान कौशिक ने एडीएम कॉन्फ्रेंस रूम में एसएमसी सदस्यों के साथ बैठक की। इसमें सुरक्षा और कार्यस्थल उत्कृष्टता पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट प्रचालन केवल तकनीकी दक्षता का परिणाम नहीं है, बल्कि सुरक्षित कार्य संस्कृति, टीम भावना और निरंतर सुधार की प्रतिबद्धता भी इसकी आधारशिला है। कौशिक ने क्यूसीएफआई हैदराबाद की ओर से जारी फाइव-एस प्रमाणपत्र ई. प्रभाकर राव को प्रदान किया और टीम को जेयूएसई प्रमाणन के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें