फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नियमित कॉम्बिंग और एरिया डोमिनेशन पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
चुर्क। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सीमावर्ती जिलों के बीच बेहतर समन्वय को लेकर बुधवार को पुलिस लाइन चुर्क में नक्सल समन्वय गोष्ठी हुई। सीओ सदर सुधीर कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सोनभद्र के साथ मिर्जापुर और चंदौली के अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। बैठक में नक्सली गतिविधियों और संदिग्ध संचरण की आशंका को देखते हुए सीमावर्ती व नक्सल प्रभावित इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया। नियमित कॉम्बिंग और एरिया डोमिनेशन अभियान चलाने के साथ तीनों जिलों की पुलिस के बीच सूचनाओं के लगातार आदान-प्रदान और बेहतर समन्वय पर चर्चा हुई।अधिकारियों ने सुरक्षा अभियानों के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनने और उनके निस्तारण के लिए संबंधित विभागों से समन्वय करने पर भी जोर दिया। ग्रामीणों से लगातार संवाद स्थापित कर उन्हें संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस और प्रशासन को देने के लिए जागरूक करने की बात कही गई। उन्हें किसी के बहकावे में न आने के प्रति भी जागरूक किया जाएगा।बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। गोष्ठी में डिप्टी सीएमओ डॉ. सुमन कुमार जायसवाल, एलआईयू प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप यादव और विशेष अभिसूचना अधिकारी मिर्जापुर मतीन अहमद समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें