म्योरपुर। स्थानीय विकास खंड की कुंडाडीह ग्राम पंचायत में रविवार को जय मंगल मरकाम के आवास पर आदिवासी अधिकार मंच के नेतृत्व में गोंडवाना महासभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नासिक में आयोजित राष्ट्रीय महासम्मेलन में पारित प्रस्तावों की जानकारी उपस्थित लोगों को दी गई तथा आगामी राष्ट्रीय महासम्मेलनों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलनों में भाग लेकर आदिवासी समाज अपनी समस्याओं, अधिकारों और मांगों को प्रभावी ढंग से रख सकता है। उन्होंने सभी आदिवासी समुदाय के लोगों से अपील की कि वह राष्ट्रीय महासम्मेलनों में अवश्य शामिल हों तथा समाज से जुड़े मुद्दों और समस्याओं को मंच पर उठाकर उनके समाधान के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करें। बैठक में आदिवासी अधिकार मंच के बबई सिंह मरकाम, बुद्धि नारायण सिंह, अमरनाथ, खबर राम, नारायण सिंह, मानरूप सिंह, कमलेश कुमार आदि उपस्थित रहे।