फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नवाचार, गुणवत्ता और उत्कृष्टता पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
एनटीपीसी सिंगरौली (शक्तिनगर) में आयोजित उत्तरी क्षेत्र व्यावसायिक चक्र सम्मेलन दौरान नवाचार, गुणवत्ता व उत्कृष्टता पर जोर दिया गया। आरसी ऑडिटोरियम में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान प्रोफेशनल सर्कल टीमों ने विषय आधारित प्रस्तुतियां दी। दूसरे दिन विभिन्न प्रोफेशनल सर्कल टीमों ने तकनीकी नवाचार, परिचालन दक्षता में सुधार, गुणवत्ता संवर्धन, सुरक्षा प्रबंधन, लागत अनुकूलन तथा कार्य-प्रक्रियाओं के सरलीकरण से जुड़े विषयों पर अपने अनुभव, अध्ययन एवं समाधान प्रस्तुत किया। इन प्रस्तुतियों में जमीनी स्तर पर विकसित नवाचारों, व्यावहारिक सुधारों एवं भविष्य उन्मुख दृष्टिकोण की स्पष्ट झलक देखने को मिली। प्रस्तुतियों का मूल्यांकन निर्णायक मंडल द्वारा पूर्व निर्धारित मापदंडों के अनुरूप किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रोफेशनल सर्कल टीमों को सम्मानित किया गया। समापन अवसर पर परियोजना प्रमुख संदीप नायक ने प्रतिभागी टीमों, निर्णायक मंडल एवं आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रोफेशनल सर्कल गतिविधियां कर्मचारियों में नवाचार, सहभागिता, टीम भावना एवं समस्या-समाधान की क्षमता को सुदृढ़ करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें