फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: स्पष्ट कार्ययोजना और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनसीएल मुख्यालय में सोमवार को 48वीं त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महानिदेशक डीजीएमएस उज्ज्वल ता ने की। इस दौरान स्पष्ट कार्ययोजना और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण की जरूरत पर जोर दिया गया। डीजी डीजीएमएस उज्ज्वल ता ने अनुशासनयुक्त कार्य संस्कृति को सुरक्षा का मूलमंत्र बताया। उप महानिदेशक, डीजीएमएस (उत्तरी क्षेत्र), गाजियाबाद नीरज कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नए दृष्टिकोण के साथ प्राप्त सुझाव सुरक्षा प्रबंधन को और ज्यादा प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण हैं और उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कार्ययोजना, दृढ़ इच्छाशक्ति और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण पर बल दिया। इस अवसर पर सीएमडी एनसीएल बी. साईराम ने विद्युत सुरक्षा को सुदृढ़ करने और संविदा कर्मियों के लिए उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं को और सशक्त बनाने पर बल दिया। इस अवसर पर उप महानिदेशक, डीजीएमएस (उत्तरी क्षेत्र) गाजियाबाद नीरज कुमार, सीएमडी एनसीएल बी. साईराम, निदेशक (मानव संसाधन) मनीष कुमार, निदेशक (तकनीकी) आशुतोष द्विवेदी, डीएमएस (खनन), वाराणसी क्षेत्र रघुपति पेद्दिरेड्डी, डीएमएस (मैकेनिकल), उत्तरी क्षेत्र, गाजियाबाद के. विजयकुमार, डीएमएस (इलेक्ट्रिकल) उत्तरी क्षेत्र गाजियाबाद वी.बेहरा, डीडीएमएस (इलेक्ट्रिकल) सुनील बी योहनान, शर्मा रंजन, अनिल जैन एवं डीडीएमएस (मैकेनिकल) अनिल चौधरी सहित डीजीएमएस के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक से पूर्व राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए शहीद हुए श्रमिक साथियों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का समन्वय एवं अतिथियों का स्वागत महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं बचाव) आरएस भदौरिया ने किया और धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (ई एंड एम) डी दंडोतिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें