फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैंको की पहली इकाई से विद्युत उत्पादन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। तकनीकी कारणों से बंद लैंको परियोजना की पहली इकाई से विद्युत उत्पादन शुरू हो गया है। इससे शीतलहर के दौरान बिजली की बढी मांग के दौर में सुचारू विद्युत आपूर्ति करने में पावर कारपोरेशन को काफी राहत मिली है। ब्वायलर ट्यूब लीकेज के कारण निजी क्षेत्र की लैंको परियोजना की 600 मेगावाट की पहली इकाई बंद हो गई थी। अनुरक्षण के बाद प्रबंधन ने मंगलवार दोपहर 12 बजे इस इकाई को लाइटअप कर लिया था। आवश्यक टेस्टिंग के बाद रात में इस इकाई को सिंक्रोनाइज किया गया। बुधवार सुबह तक इस इकाई से पूर्ण क्षमता से विद्युत उत्पादन शुरू हो गया था। इस बीच शीतलहर के बढते प्रकोप के कारण प्रदेश में बिजली की मांग में लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार सुबह प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग 18870 मेगावाट दर्ज की गई। इस दौरान न्यूनतम मांग भी बढकर 10246 मेगावाट पहुंच गई। बिजली की मांग में वृद्घि को देखते हुए इकाईयों को लगातार फुल लोड पर संचालित किया जा रहा है। बुधवार दोपहर तक अनपरा ए से 308, बी से 916, डी से 949 व अनपरा सी लैंको से 1119 मेगावाट उत्पादन किया जा रहा था। मांग को पूरा करने के लिए रिहंद हाइडो की टरबाइनों को भी चलवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें