फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 900 मेगावाट कम हुई बिजली की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। बिजली की बढ़ती मांग के बीच उत्पादन इकाइयों के एक के बाद एक बंद होने से निगम की समस्या बढ़ रही है। गत रविवार से ओबरा की 200 मेगावाट की 11वीं ईकाई बीटीएल के कारण बंद चल रही है। बृहस्पतिवार को ओबरा सी की 660 मेगावाट की पहली इकाई ब्वायलर में आवाज आने के कारण बंद करना पड़ा।
विज्ञापन

दोनों ही इकाइयों को देर रात तक दुरूस्त कर उत्पादन शुरू करने की संभावना है। इस बीच बिजली की मांग में भी उतार चढ़ाव जारी है। बुधवार को पीक आवर में जहां बिजली की मांग 25462 मेगावाट थी, वहीं बृहस्पतिवार को प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग 900 मेगावाट घटकर 24529 मेगावाट दर्ज की गई। न्यूनतम मांग भी 16380 मेगावाट पर आ गई। बृहस्पतिवार की देर शाम को निगम की सभी इकाइयों से कुल 4821 मेगावाट का उत्पादन रहा। शेष मांग की आपूर्ति निजी क्षेत्रों से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें