अनपरा। मौसम में आई नमी के कारण बुधवार को तापमान में गिरावट आई। इससे बिजली की मांग में कमी दर्ज की गई है। अनपरा, ओबरा, लैंको की परियोजनाओं में थर्मल बैकिंग की गई।
सोमवार को जहां सूबे में बिजली की मांग 26317 मेगावाट थी, वहीं बुधवार को बिजली की मांग अचानक ढाई हजार गिरकर 23811 मेगावाट पर आ गई। बिजली की मांग घटने के कारण अनपरा, ओबरा, लैंको परियोजना मे थमैल बैकिंग की गई। इस कारण अनपरा तापीय परियोजना मे 874 मेगावाट, ओबरा मे 234 मेगावाट और लैंको परियोजना के 376 मेगावाट की थर्मल बैकिंग की गई। देर शाम अनपरा तापीय परियोजना से कुल 1458 मेगावाट, ओबरा परियोजना से कुल 516 मेगावाट और निजी क्षेत्र की लैंको परियोजना से कुल 641 मेगावाट पर उत्पादन किया गया।