फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बिजली की मांग 29 हजार मेगावाट के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। सूबे में मौसम के बदलाव के बीच बिजली की मांग में भी उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। माह के शुरूआत से ही बिजली की मांग 29 हजार मेगावाट के पार चल रही है। सूबे में तूफान और बारिश के बाद तापमान में कमी आई तो बीते मंगलवार को बिजली की मांग भी 28880 मेगावाट पर आ गई। रविवार को एक बार फिर मांग 29 हजार मेगावाट के पार चली गई। इस बीच निगम की जवाहरपुर 660 मेगावाट की पहली इकाई, ओबरा सी की 660 मेगावाट की पहली इकाई और पारीछा 210 मेगावाट की चौथी इकाई तकनीकी खराबी आने के कारण तीनों इकाइयों से कुल 1530 मेगावाट का उत्पादन बंद होने के कारण निगम को बिजली आपूर्ति के लिए निजी क्षेत्रों से महंगी बिजली खरीदनी पड़ रही है। रविवार देर शाम सूबे में बिजली की अधिकतम मांग 29263 मेगावाट (61.5 करोड़ यूनिट) और न्यूनतम मांग 22361 मेगावाट पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें