अनपरा। मौसम में उतार चढ़ाव के बीच प्रदेश में बिजली की मांग बढ़ी हुई है। बुधवार को प्रदेश में बिजली की मांग साढ़े 27 हजार मेगावाट के पार चली गई।
सोमवार को जहां बिजली की मांग 26 हजार मेगावाट के पास थी, वहीं बुधवार को बिजली की मांग ने साढ़े 27 हजार के आंकड़े को पार कर लिया। बिजली की मांग को पूरा करने के लिए विद्युत उत्पादन निगम की सभी इकाइयों को पूर्ण क्षमता से संचालित किया जा रहा है। बुधवार को प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग 27689 मेगावाट और न्यूनतम 16102 मेगावाट पर रही। उत्पादन निगम के अधिकारियों की मानें तो परियोजनाओं में कोयले का पर्याप्त स्टाक है। इससे बिजली उत्पादन में कोई दिक्कत नहीं है। बुधवार की शाम तक परियोजनाओं से पूरी क्षमता से उत्पादन जारी रहा।