फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, 28 हजार मेगावाट के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। प्रदेश में बिजली की मांग ने अब तक के सभी रिकार्ड तोड़ दिए। सोमवार को बिजली की मांग 28034 मेगावाट पर पहुंच गई। बिजली की अप्रत्याशित मांग से बिजली की आपूर्ति के लिए निगम के पसीने छूट रहे हैं। इस दौरान निगम की सभी इकाइयों को पूर्ण क्षमता से संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

जुलाई की शुरुआत में मौसम में आई नमी के कारण बिजली की मांग घटकर 21551 मेगावाट पर आ गई थी। इसके बाद तेज धूप और उमस के कारण मांग बढ़कर 24 हजार मेगावाट के आस-पास पहुंच गई। गत 18 जुलाई को मांग ने 26 हजार का आंकड़ा पार किया था। सोमवार को बिजली की मांग बढ़कर 28 हजार मेगावाट के पार चली गई। इससे पहले अधिकतम मांग 27 हजार छह सौ मेगावाट तक दर्ज किया गया था। बिजली की बढ़ी मांग को पूरा करने के लिए निगम की सभी चालू इकाइयों को पूर्ण क्षमता से चलाया जा रहा है। बावजूद निगम को निजी क्षेत्रों से महंगी बिजली खरीदनी पड़ रही है। सोमवार की देर शाम प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग 28034 मेगावाट और न्यूनतम मांग 18621 मेगावाट रहा। निगम की 2630 मेगावाट की अनपरा तापीय परियोजना से सोमवार की देर शाम 2319 मेगावाट, एक हजार मेगावाट की ओबरा बी तापीय परियोजना से 603 मेगावाट और निजी क्षेत्र की 1200 मेगावाट की लैंको अनपरा तापीय परियोजना से कुल 1126 मेगावाट पर उत्पादनरत रही। पीक आवर में लैंको अनपरा की 600 मेगावाट की दूसरी इकाई ने 605 मेगावाट का रिकार्ड उत्पादन किया।
ऊर्जा मंत्री ने की अपील: संयम से जलाएं बिजली
बिजली की मांग में अप्रत्याशित वृद्धि ने चिंता बढ़ा दी है। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने उपभोक्ताओं से बिजली उपभोग में संयम बरतने की अपील करनी पड़ी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 26 हजार, फिर 27 हजार और कल रात 28 हजार मेगावाट को भी पार कर गई बिजली की मांग। पिछले सारे रिकार्ड को तोड़ते हुए इस गर्मी में ऐतिहासिक और अप्रत्याशित रूप से बिजली की मांग बढ़ी है। बिजली का संयमपूर्ण उपयोग करें। बचत आवश्यक है। सहयोग प्रार्थनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें