फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ट्रक की चपेट में आने से बिजली कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिपरी थाने के समीप मंगलवार की दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बिजली कर्मचारी की मौत हो गई। ट्रक के नीचे आने से उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाग रहे चालक को ट्रक सहित पकड़ लिया।
विज्ञापन

पिपरी निवासी दिलीप कुमार (32) पुत्र रामशाही विद्युत वितरण खंड पिपरी में तकनीशियन ग्रेड-2 (टीजी-2) कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। मंगलवार की दोपहर में विभागीय कार्य के सिलसिले में वह बाइक से पिपरी से रेणुकूट की तरफ जा रहा था। पिपरी थाने के समीप हनुमान मंदिर के सामने विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। ट्रक के नीचे आने से बाइक सवार दिलीप की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल की ओर दौड़े। सूचना पर पिपरी पुलिस भी पहुंच गई। मृतक की पहचान के बाद घरवालों को घटना की जानकारी दी गई। साथी कर्मचारी के निधन से बिजली कर्मचारियों में शोक छा गया। बड़ी संख्या में बिजली कर्मी हिंडाल्को अस्पताल पहुंच गए। पिपरी एसओ दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक को पुलिस ने चालक समेत कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें