सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के सिरसाई गांव में सोमवार की रात करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सबमर्सिबल पंप में करंट उतरने से वह उसकी चपेट में आ गया।
सिरसाई गांव निवासी विपुल भारती (25) पुत्र लक्षन बिजली मिस्त्री का काम करता है। सोमवार की देर रात वह कमरे में सबमर्सिबल पंप बना रहा था। पंप चेक करने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल में गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को बिना कोई सूचना दिए परिजनों ने मंगलवार को उसके शव का दाह संस्कार कर दिया।