अनपरा। रेणुसागर चौकी क्षेत्र के डीह बाबा के समीप रविवार की सुबह चलती इलेेक्ट्रिक बाइक मे आग लग गई। चालक ने किसी तरह उतर जान बचाई। आसपास के लोगों की मदद से बाइक में लगी आग बुझाया गया।
प्रिंस कुमार रविवार की सुबह अपनी इलेक्ट्रिक बाइक लेकर कुछ काम से बाजार गए थे। लौटते समय डीह बाबा मंदिर के पास अचानक सीट के नीचे लगे बैटरी से धुंआ निकलने लगा। तुरंत गाड़ी रोककर किनारे खड़े हो गए। बाइक में आग देखककर लोग अपने घरों से निकल आए और पानी लेकर आग बुझाने लगे। कुछ देर बाद आग बुझ गई, लेकिन बाइक बुरी तरह जलकर नष्ट हो गई। लोगों ने बताया कि बाइक से आग की लपटें निकल रही थी। बड़ी दुर्घटना टल गई।