फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नाबालिगों से कराया जा रहा चुनाव प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बाल संरक्षण इकाई एवं श्रम विभाग की तरफ से भले ही बालश्रम को लेकर अभियान चलाया जा रहा हो, मगर निकाय चुनाव में इसका असर नहीं दिख रहा है। निकाय चुनाव जीतने के लिए नाबालिगों को भी चुनाव प्रचार में लगा दिया गया है। चंद रुपयों का लालच देकर छोटे बच्चों से नगर के गली-मोहल्लों में पर्चा बंटवाया जा रहा है। संबंधित प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए नारे लगाते हुए मतदान के लिए अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन

निकाय चुनाव मैदान में राजनैतिक दलों के साथ ही निर्दल प्रत्याशी डटे हुए हैं। प्रचार प्रसार में सभी प्रत्याशी पूरी ताकत झोंक दिए हैं। प्रचार वाहनों के साथ ही पैदल मार्च कर प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ घर-घर पहुंच रहे हैं। यही नहीं चुनाव प्रचार में नाबालिगों का भी सहारा लिया जा रहा है। नाबालिग संबंधित प्रत्याशी के पंपलेट, झंडा बैनर लेकर गली-मोहल्लों में जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। नाबालिगों से प्रचार कराए जाने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें नाबालिग राजनैतिक दलों की तरफ से अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं और लोगों से प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें