दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के बघाड़ू गांव में सोमवार को एक बुजुर्ग महिला का शव घर के बड़ेर से लटकता मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बघाड़ू गांव निवासी रामचंद्र खरवार की पत्नी जमुनी (65) कुछ दिनों से शारीरिक समस्याओं को लेकर परेशान थीं। रविवार की देर रात भोजन करने के बाद घरवालों के साथ सो गई। सुबह अन्य स्वजन सो जब उठे तो जमुनी का शव फांसी पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। इसके बाद शव को बडे़र से नीचे उतारा गया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।