फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चारपाई पर मिला वृद्ध का शव, बड़े बेटे ने छोटे भाई पर लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
बभनी के सागोबांध गांव में वृद्ध की मौत के बाद लगी भीड़। स्त्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
बभनी (सोनभद्र)। बभनी थाना क्षेत्र के सांगोबांध गांव में मंगलवार सुबह विश्वनाथ प्रजापति (63) का शव घर में चारपाई पर मिला। बड़े बेटे सुरेंद्र ने छोटे भाई पर संपत्ति विवाद में पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। जमीन की बिक्री को लेकर परिवार में पांच दिन से विवाद चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, वृद्ध के शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। परिजनों के मुताबिक, विश्वनाथ सोमवार रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए थे। मंगलवार सुबह काफी देर तक नहीं उठने पर परिजन उन्हें जगाने पहुंचे। वहां चारपाई पर मृत अवस्था में देखकर वे सन्न रह गए। घटना की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान गोपाल प्रसाद सहित अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बड़े बेटे सुरेंद्र ने छोटे भाई पर हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि पांच दिन पहले उसके छोटे भाई ने गांव में ही जमीन का सौदा तय कर कुछ बयाना राशि ले ली थी। जमीन पिता के नाम थी और छोटा भाई उन पर रजिस्ट्री कराने का दबाव बना रहा था, जबकि पिता इसके लिए तैयार नहीं थे। इसी बात को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। घटना की सूचना पर बभनी के थाना प्रभारी अरविंद कुमार सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की और शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। सीओ दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि मृतक के गले या शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें