फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: छत से गिरकर वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली गांव में शनिवार की भोर में छत से गिरकर सतेश कुमार उर्फ मंटू (60) की मौत हो गई। लघुशंका के लिए नीचे उतरते समय वह छत से गिर गए। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। महुली निवासी सतेश कुमार उर्फ मंटू शुक्रवार रात अपने घर की छत पर सो रहे थे। परिजनों ने बताया कि तड़के करीब साढ़े तीन बजे वह लघुशंका के लिए छत से नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे गिर पड़े। गिरने की तेज आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो सतेश कुमार गंभीर रूप से घायल और बेसुध पड़े थे। आनन-फानन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हुई। घटना की सूचना पर विंढमगंज पुलिस मौके पर पहुंची। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें