फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐलाही घेवरी संपर्क मार्ग खस्ताहाल, राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐलाही से घेवरी संपर्क मार्ग की हालत दयनीय हो गई है। मार्ग पर उखड़े सोलंग से गुजरने वाले राजगीर, बाइक व साइकिल सवार आए दिन गिरकर घायल हो रहे हैं। जानकारी के बाद भी कोई भी महकमा सुध लेने वाला नहीं है। वहीं ग्रामीणों ने इस बार चुनाव बहिष्कार का मन बना लिया है। ऐलाही से घेवरी संपर्क मार्ग की लंबाई लगभग छह किलोमीटर है। 15 साल पहले दो किलोमीटर सड़क की मरम्मत विधायक निधि से और चार किलोमीटर मंडी समिति से कराई गई थी। जब सड़क की हालत जर्जर हो गई तो पुन: इस पर लगभग चार वर्ष पूर्व लेपन का कार्य पतेरी विद्यालय से घेवरी विद्यालय तक हुआ। मिर्जापुर-हिंदूआरी मुख्य मार्ग ऐलाही से लगभग 500 मीटर दूर तक दोनों ओर से लगभग साढ़े चार किलोमीटर तक कार्य करा कर बीच में डेढ़ किलोमीटर छोड़ दिया गया है। इस डेढ़ किलोमीटर मार्ग की हालत जर्जर हो चुकी है। ग्राम पंचायत पतेरी के पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान पति बिजेंद्र यादव ने बताया कि इसकी मरम्मत के लिए कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मांग की गई। ग्रामीण प्रेम नरायन, रामानंद, उमेश यादव, अरविंद यादव, महेंद्र भारती, मोतीलाल, सुखमनी देवी, विमला देवी, सविता देवी, बेवी देवी आदि का कहना है कि अगर सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो आगामी चुनाव का बहिष्कार करेंगे। इसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें