फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आठ साल के बेटे ने पिता को बताई मां की मौत की कहानी, पुलिस ने दर्ज की हत्या की प्राथमिकीपापा...पड़ोस वाले अंकल ने मां को बेल्ट से पीटकर पेड़ पर लटका दिया था

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरनाकछार के चरक पथली टोला में 15 जनवरी की रात हुई ललिता देवी की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। शनिवार की शाम पति ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि ललिता की हत्या कर उसका शव को फंदे से लटकाया गया था। तहरीर पर पुलिस ने रविवार को पड़ोस में रहने वाले युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस को दी गई तहरीर में पति अमरेश पनिका ने बताया कि वह काम के सिलसिले में बाहर गया था। पत्नी ललिता देवी तीन बच्चों के साथ घर में थी। गत शुक्रवार की सुबह उसका शव घर के पास पेड़ पर फंदे से लटकता मिला था। सूचना पर घर आया और पत्नी का अंतिम संस्कार में लग गया। घर पहुंचने पर उसके बड़े बेटे अमित कुमार (8) ने घटना की रात की पूरी कहानी बताई। कहा कि पापा बृहस्पतिवार की रात पड़ोस वाले खरभूलन शर्मा अंकल घर आए थे। वह पहले भी घर आते-जाते थे। मां ने उसे खाना बनाकर खिलाया। इसके बाद किसी बात को लेकर खरभूलन का मां से विवाद हो गया। गाली गलौज करते हुए खरभूलन ने बेल्ट से मां की जमकर पिटाई की। इसके बाद वह मां को घर के बाहर ले गया। पिटाई से आई चोट के कारण मां कहरा रही थी और थोड़ी देर बाद मां की माैत हो गई। इसके बाद खरभूलन ने पेड़ पर चढ़कर फंदा बनाया। मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए मां की गले में फंदा डालकर शव को पेड़ से लटका दिया और भाग गया। अमरेश ने बताया कि डर के कारण रात में तीनों बच्चे घर से बाहर नहीं निकले। सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। तब पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी एसओ शेषनारायण पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें