फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बिना परमिट गिट्टी ले जा रहे आठ वाहन सीज, आठ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना परमिट के खनिज पदार्थ ले जा रहे आठ ट्रकों को चोपन पुलिस ने पकड़ा है। इस मामले में संबंधित वाहन चालकों, वाहन स्वामियों व अन्य पर केस दर्ज किया गया है। आठ आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन

खनन निरीक्षक मनोज कुमार के साथ चोपन पुलिस पटवध से मारकुंडी तक वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान आठ वाहनों को बिना किसी प्रपत्र के खनिज का परिवहन करते पकड़ा गया। वाहन को पास कराने वाले पासर भी थार गाड़ी के साथ मौजूद रहे।
सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि इस मामले में पन्नूगंज के रामगढ़ निवासी सफीक अंसारी, शाहगंज के राजपुर निवासी मनोज पाल, चंदौली के चकरघट्टा निवासी शिवा साहनी, इमामुद्दीन, जैनुद्दीन अंसारी, सदर कोतवाली के बहुअरा निवासी रामानंद विश्वकर्म, नई बाजार निवासी मुकेश कुमार और चुर्क के वार्ड नंबर एक निवासी लक्ष्मी नारायण सिंह उर्फ लक्ष्मी दादा को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

उनके विरुद्ध सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने, अवैध परिवहन सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। खनिज लदे आठ वाहन और एक पासर की गाड़ी थार को कब्जे में लिया गया है। पुलिस टीम में चोपन एसओ विश्वनाथ प्रताप सिंह, गुरमा चौकी इंचार्ज सुरेश चंद्र द्विवेदी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें