फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ट्रैक्टर के धक्के से आठ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। कस्बे में शुक्रवार की देर शाम एक अनियंंत्रित ट्रैक्टर के धक्के से कई लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार राबर्ट्सगंज की ओर से घोरावल की ओर कल्टीवेटर लेकर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर शाहगंज कस्बे में पहुंचा। जहां अनियंत्रित हाेने के कारण करीब पांच सौ मीटर के दायरे में आने वाले आठ लोगों को घायल कर दिया। ट्रैक्टर सवार ने कहीं पैदल जा रहे लोगाें को टक्कर मार दिया। तो कहीं बाइक सवारों को टक्कर मार दिया। अपनी बाइक पर बैठे सदाड़ी गांव निवासी सुदामा विश्वकर्मा भी इस हादसे में घायल हो गए। इससे कस्बे में अफरातफरी का माहौल रहा। हनुमान मंदिर के पास सड़क किनारे खड़े एक बुलेट में भी ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया। लोगों ने चालक सहित टैक्टर काे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पांच साै मीटर के दायरे में घायल हुए करीब आठ लोगों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें