फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पेड़ गिरने से बिजली के आठ खंभे ध्वस्त, सप्लाई ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। म्योरपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत नेमना के संथरहवा टोला में पेड़ गिरने से बिजली के आठ खंभे व तार टूट कर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे सैकड़ों घरों में अंधेरा छा गया। सूचना के बाद भी विभाग की ओर से बिजली आपूर्ति सुचारू बनाने के लिए कोई इंतजाम न करने से उपभोक्ताओं में रोष है।
विज्ञापन

ग्रामीण रामलखन, अनंतराम, गोपाल, बलिराम, रामशरण, संतोष, सुग्रीव, जितेंद्र, शोभा, महेंद्र आदि का कहना है कि उमस भरी गर्मी से सब परेशान हैं। पेयजल संकट गहरा गया है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली मिल नहीं रही है, लेकिन विभाग की तरफ से बिल भेजा जा रहा है। इस संदर्भ में जेई महेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के पेड़ काट कर गिराने से खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रयास जारी है जल्द मरम्मत कर बिजली सप्लाई चालू की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें