रामगढ़। चतरा ब्लाक के ढ़ोढ़री गांव में उस समय अफरा तफरी मच गई जब स्कूल से घर लौटे बच्चे रात करीब आठ बजे उल्टी और सिर दर्द से परेशान हो गए। परिजनों ने इसकी सूचना प्रधान को दी। प्रधान गोपाल मिश्रा ने निजी व्यवस्था से बच्चों को चतरा अस्पताल में भेजवाया। वहां बीमार बच्चों नजीर (10), विजय (8), संध्या (11), चांद बाबू (7), तमन्ना (10), जैनब खातून (8), रूपा (7), चांदनी (11) का उपचार हुआ। हालत सामान्य होने पर सभी बच्चों को घर भेज दिया गया।