दुद्धी। बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण पूरा कर लिया गया है। जिसके मद्देनजर सभी विद्यालयों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में जिले के 77 विद्यालयों में दुद्धी ब्लाक क्षेत्र के आठ विद्यालयों का चयन कर उन्हें परीक्षा केंद्र बनाया गया है। दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, सोनांचल इंटर कॉलेज, बघाडू अमवार में कल्पना विकास बालिका इंटर कॉलेज, महुली में शिवम इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज, जोरुखाड़ में जगदीश्वर पब्लिक इंटर कॉलेज, विंढमगंज में भारती इंटर कॉलेज, विंढमगंज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी के प्रधानाचार्य आर के पाठक ने बताया कि परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। मानक के अनुसार दुद्धी ब्लॉक में जीआईसी सहित कुल 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहाँ हाई स्कूल एवं इंटर के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।