फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आठ बोटा खैर की लकड़ी बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय वन रेंज के मनबसा व कटौंधी के जंगलों में काटे गए खैर के पेड़ों की आठ बोटा लकड़ी बुधवार को वन विभाग ने छापामारी कर बरामद की। लकड़ी की कीमत लाखों में बताई जा रही है। लकड़ी काटने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

कत्था बनाने के काम में आने वाली खैर की लकड़ी की एक खेप वन विभाग की टीम ने प्रभागीय वनाधिकारी स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में बुधवार को छापामारी कर बरामद की। इससे पूर्व मनबसा और कटौंधी के जंगलों में बड़ी मात्रा में पेड़ों के कटान को लेकर वन महकमा जांच में लगा था। कटे पेड़ों की बरामदगी के लिए लगातार वन महकमे की ओर से प्रयास किया जा रहा था। इसी क्रम में सूचना मिली थी कि कटौंधी के जंगलों में खैर के कटे पेड़ों को छुपा कर रखा गया है। इस पर सक्रिय हुए महकमे ने सुरागकसी के बाद जंगल के पास स्थित एक घर के पास से छापामारी कर लकड़ी को बरामद कर लिया। छापेमारी के दौरान खैर के आठ बोटे बरामद हुए। वनकर्मियों के मुताबिक लकड़ी बरामदगी के दौरान पेड़ों को काटने के आरोप में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए रामसुंदर और दिनेश निवासी कटौंधी पर केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है। लकड़ी बरामद करने वाली टीम में रेंजर शहजादा इस्मालुद्दीन, वन दरोगा विजेंद्र कुमार, अनिल कुमार, गोविंद, चंद्रभान पटेल, ओमप्रकाश जायसवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें