फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन स्टाप शाप के लिए खुलेंगे आठ एग्री जंक्शन केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कृषि में प्रशिक्षित युवाओं की सेवाओं का उपयोग करने के लिए एग्री जंक्शन के बैनर तले सभी सुविधाएं वन स्टाप शाप के जरिये उपलब्ध कराने के लिए जिले में आठ एग्री जंक्शन केंद्र की स्थापना होगी। इसके लिए आवेदकों का चयन प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर किया जायेगा। इस योजना के लिए पात्रता निर्धारित है। उप निदेशक कृषि डीके गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश में निवास करने वाले कृषि स्नातक, कृषि व्यवसाय प्रबंधन स्नातक, स्नातक जो कृषि एवं सहबद्ध विषयों यथा-उद्यान, पशुपालन, वानिकी, दुग्ध, पशुचिकित्सा मुर्गी पालन एवं इसी तरह की गतिविधियां जो किसी राज्य, केंद्रीय विश्वविद्यालयों या किसी अन्य विश्वविद्यालयों से डिग्रीधारी इसके पात्र होंगे। आईसीएआर, यूजीसी से मान्यता प्राप्त भी पात्र होंगे। इसके अतिरिक्त अनुपलब्ध होने पर अनुभव प्राप्त डिप्लोमाधारी, कृषि विषय में इंटरमीडिएट योग्य प्रार्थी पर विचार किया जायेगा। इसके लिए 18 फरवरी तक सभी औपचारिकताओं के साथ उप कृषि निदेशक के कार्यालय में अपना आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें