फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ग्रामीण इलाकों में भी अदा की गई ईद की नमाज

विज्ञापन
दुद्धी के मखतब जब्बरिया ईदगाह पर नमाज अदा करते मुस्लिम समुदाय के लोग-संवाद
विज्ञापन
बभनी/सलखन/शक्तिनगर। जिले के ग्रामीण इलाकों में शनिवार को शांतिपूर्ण तरीके से ईद की नमाज अदा की गई। बभनी क्षेत्र में सात जगहों पर बभनी,चपकी,बचरा,भंवर, डूमरहर,बडहोर और पोखरा में नमाज पढ़ी गई। डूमरहर में बारिश हो जाने के कारण ईदगाह में नमाज नहीं पढ़ी जा सकी, रोजेदारों ने मस्जिद में ईद की नमाज अदा की। बभनी ईदगाह में सबसे ज्यादा रोजेदारों ने नमाज अदा की। इस दौरान क्षेत्रीय लेखपाल बिमलेश कुमार,सदर मोहम्मद असलम, मोहम्मद आरिफ,डा इम्तियाज, अजीजुद्दीन,फरीदुद्दीन,शाहिन, नौशाद, एजाज अंसारी आदि रहे। एनटीपीसी शक्तिनगर में इफ्तार एवं ईद मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें कर्मचारी व परिजन, आसपास के क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। समिति द्वारा सभी के लिए इफ्तारी का विशेष एवं भव्य आयोजन किया गया, जहां उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और सामाजिक समरसता एवं भाईचारे का संदेश प्रसारित किया। मुख्य अतिथि सीएच किशोर कुमार महाप्रबंधक प्रचालन एवं अनुरक्षण ने कहा कि ईद का यह पावन पर्व हमें प्रेम, त्याग, सेवा और भाईचारे का संदेश देता है। ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने के साथ-साथ विभिन्न समुदायों के बीच आपसी विश्वास और सौहार्द को और मजबूत बनाते हैं। इस मौके पर रश्मि रंजन मोहंती, महाप्रबंधक (परियोजना) आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें