सोनभद्र। जिला मजिस्ट्रेट एस. राजलिंगम ने शिक्षा निकेतन इंटर कालेज ओबरा को अस्थायी कारागार घोषित किया है। साथ ही इसमें लोक प्रवेेश निषिद्ध कर दिया है। डीएम के मुताबिक अस्थायी कारागार की व्यवस्था के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट राबर्ट्सगंज को कारागार अधीक्षक, कार्यकारी मजिस्ट्रेट और नायब तहसीलदार राबर्ट्सगंज तनूजा निगम को कारापाल के दायित्वों के निर्वहन के लिए नामित किया है। अधीक्षक कारागार गुरमा से अपेक्षा किया है कि वे अपने कार्यालय के उत्तरदायी कार्मिकों की तैनाती करते हुए अस्थायी कारागार पर संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। पुलिस अधीक्षक अस्थायी कारागार पर पुलिस स्कार्ट, गार्ड की आवश्यकतानुसार तैनाती करेंगे।