फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा : जोन में बंटा जिला, 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
दशहरा पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर डीएम अभिषेक सिंह ने जिले को चार जोन में बांटा है। तहसील राबर्टसगंज, दुद्धी, ओबरा एवं घोरावल को जोन क्षेत्र निर्धारित करते हुए संबंधित एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट नामित किया है। समस्त थानों को सेक्टर निर्धारित करते हुए थानावार सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई है। बृहस्पतिवार को फोर्स के साथ जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर जायजा लेते रहे। विजय दशमी और मूर्ति विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। डीएम ने जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ सीओ और सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ थाना प्रभारियों की ड्यूटी लगाई है। डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रह कर शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें