फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: डंपर की टक्कर से कोयला खदान में काम करने वाली तीन महिलाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीएल की निगाही कोयला खदान में बृहस्पतिवार दोपहर हुए हादसे में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। कुछ अन्य लोगों को भी चोट आई है। घायलों का उपचार एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में चल रहा है।
विज्ञापन

संविदा पर सिविल संबंधी कार्य करने वाले महिला-पुरुष मजदूरों के साथ ईस्ट कोल यार्ड के पास दोपहर में बड़े डंपरों को चलने के लिए बनाए गए हाल रोड के किनारे खड़ी पिकअप की छांव में खाना खाने बैठे थे। इसी दौरान हाल रोड से गुजर रहे उच्च क्षमता के हालपैक डंपर ने पिकअप में टक्कर मार दिया।
इसके चलते पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी चपेट में आने से महिला श्रमिक अनारकली (45) पत्नी रामानुग्रह, पूजा (32) पत्नी बृजेश, सीता देवी (32) पत्नी रामखेलावन सभी निवासी कचनी, बेलहवा टोला, बैढ़न गंभीर रूप से घायल हो गईं। कुछ अन्य मजदूरों को भी चोटें आईं। मौके पर पहुंचे अधिकारियों की मौजूदगी में सभी घायलों को नेहरू शताब्दी चिकित्सालय पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें