राबर्ट्सगंज में ताजियादार एसोसिएशन की ओर से दुलदुल का निकला जुलूस।
- फोटो : SONBHADRA
जिले में शुक्रवार को कई जगहों पर अलम और दुलदुल का जुलूस मातम के साथ निकला। राबर्ट्सगंज में रिजवी कटरा न्यू मार्केट से निकले जुलूस में सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स भी शामिल थी।
इमाम हुसैन और शहीदाने करबला की याद में ताजिया, अलम और दुलदुल का जुलूस अंजुमन-ए-हैदरी शिया कमेटी के पूर्व सदर मरहूम जनाब सैयद अख्तर अब्बास रिजवी के निवास से निकाला गया। जुलूस में नवयुवक, बच्चों और बुजुर्गों ने जंजीर और कमा का मातम किया। अंजुमन-ए-हैदरी शिया कमेटी की अगुवाई में युवक और बच्चे सीनाजनी करते चल रहे थे। जुलूस में बनारस, ओबरा, मिर्जापुर की अंजुमनों भी मातम करते हुए चल रही थीं। जुलूस के पहले बनारस से आए मौलाना कैसर साहब ने मजलिस पढ़ी। असलम रिजवी, शौकत जाफरी, तौफीक जाफरी, दानिश जाफरी, हिदायत उल्लाह खां, अजहर खां, मुस्ताक खां, रोशन खं, हिरा बाबा, फतेह मोहम्मद असरफ रिजवी, जाफर हुसैन, कौशल हुसैन, सब्बर हुसैन आदि शामिल थे।