फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: म्योरपुर में आफत की बारिश से सड़कें-पुलिया बहीं, आवागमन ठप

विज्ञापन
डोडहर गांव के पालबस्ती सहित अन्य टोलो में भारी बारिश में बही सड़के, पुलिया की टूटी रिंगवाल।
विज्ञापन
बीजपुर। म्योरपुर विकास खंड में भारी बारिश ने कहर बरपाया है। कई गांवों में सड़कें और पुलिया बह जाने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। इससे हजारों ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डोडहर गांव की पालबस्ती और मालवीय मिशन नक्तु को जाने वाली सड़कें कटकर बह गई हैं। डुमरचुआ को जाने वाले मार्ग पर जर्जर पुलिया की रिंग वॉल टूट गई है। इन मार्गों पर आवागमन बेहद जोखिम भरा हो गया है, जिससे स्कूली बच्चे भी अक्सर गिर रहे हैं। नेमना गांव के झुरहाटोला की कच्ची सड़क भी भारी बारिश के कारण बह गई है, जिससे ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। सिरसोती गांव के टोला कोडार में रामशुभग जायसवाल के घर के पास और कसीहवा में पुलिया बहने से लोगों का आना-जाना पूरी तरह बंद हो गया है। कई ग्रामीण पैदल चलने को विवश हैं और उन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। शनिवार को दर्जनों ग्रामीणों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने तख्तियों पर सड़क, पुलिया नहीं तो वोट नहीं जैसे नारे लिखकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। शनिवार को बाबूराम गुप्ता, विजय शंकर पाल, रामाशंकर वैश्य, संतोष कुमार गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, रामचंद्र गुप्ता, पवन जायसवाल, धर्मेंद्र गुप्ता, रमेश गुप्ता, परवीन गुप्ता सहित कई ग्रामीण एकजुट हुए। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलिया को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों ने तख्तियां लेकर सड़क, पुलिया नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाए। यह प्रदर्शन प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें