फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दोहरीकरण कार्य से कुछ ट्रेने निरस्त तो कुछ का मार्ग बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुसागर। सिंगरौली-कटनी रेल लाइन के दोहरीकरण कार्य शुरू होने के कारण दस दिनों के लिए सवारी गाड़ियों के कुछ ट्रेनों को निरस्त तो कुछ का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी होगी।
विज्ञापन

पश्चिम मध्य रेल प्रशासन की ओर से जारी पत्र के अनुसार 13 मार्च से 19 मार्च तक भरसेड़ी, सुरसाई घाट झारा, सरई व निवास रोड पर दोहरीकरण चलेगा। जिससे 22165 व 22166 भोपाल-सिंगरौली 11, 14, 15, 16, 18 और 21 मार्च, 22167 व 22168 सिंगरौली निजामुद्दीन 12 और 19 मार्च, 11651 व 11652 सिंगरौली-जबलपुर को 13 मार्च से 20 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है। साथ ही 13025 व 13026 हावड़ा-भोपाल, 18009 संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस, 19413 व 19414 अहमदाबाद कोलकाता एक्सप्रेस और 19607 व 19608 कोलकाता मदार एक्सप्रेस अपने तय मार्ग सिंगरौली, चोपन, रेणुकूट के बजाय गढ़वा रोड, पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर, प्रयागराज, छिवकी, कटनी, मुड़वारा होकर जाएगी। साथ ही 06623 व 06624 कटनी बरगवां मेमू स्पेशल ट्रेन 13 मार्च से 19 मार्च तक आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। ट्रेनों के आंशिक निरस्तीकरण और मार्ग परिवर्तित होने के कारण क्षेत्र के यात्रियों का काफी परेशानी होगी। जबलपुर, हावड़ा, अहमदाबाद, दिल्ली व भोपाल जाने वाले यात्रियों को अब पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर या फिर प्रयागराज से ट्रेन पकड़ना पड़ेगा। लेकिन लाइन के दोहरीकरण हो जाने से रेल परिचालन मे तेजी आएगी और सभी ट्रेने समय के साथ चलेंगी। अभी तक सिंगल लाइन होने के कारण ट्रेन परिचालन मे काफी परेशानी होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें