फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नशे में धुत पति ने लाठी-डंडे से पीटकर ली पत्नी की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी कोतवाली अंतर्गत कोरची गांव में शनिवार की रात शराब के नशे में धुत पति ने लाठी डंडे से पीटकर पत्नी की जान ले ली। घरवालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कनहर सिंचाई परियोजना के डूब क्षेत्र में स्थित कोरची गांव के बियादामर टोला की भुइयां बस्ती निवासी रामप्यारे शनिवार की रात को शराब के नशे में घर पहुंचा। शराब पीने को लेकर ही पत्नी ललिता (45) से उसकी कहासुनी हो गई। गुस्से में रामप्यारे ने पास में पड़ी लाठी उठाकर पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। सिर में गहरी चोट के कारण ललिता की मौत हो गई। शोर गुल सुनकर कुछ देर बाद जब परिवार के अन्य सदस्य झोपड़ी में पहुंचे तो ललिता को लहूलुहान हाल में देखा। जांच में वह मृत मिली।
विज्ञापन

जबकि अधिक शराब पीने के कारण आराेपी बगल में बेसुध पड़ा था। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी उसकी नींद नहीं खुली तो लोगों ने उसे शव से दूर किया और घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। अमवार चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। चौकी इंचार्ज चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि नशे में धुत पति ने लाठी से पीटकर पत्नी की जान ली है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। छानबीन की जा रही है।

तीन दिनों में हत्या की चौथी वारदात
पिछले कुछ दिनों में अपराध का ग्राफ जिले में तेजी से बढ़ा है। तीन दिनों के अंदर हत्या की यह चौथी वारदात है। इससे पहले घोरावल में युवक संतोष भारती का अपहरण कर हत्या कर दिया। बभनी के पिपरहर गांव के पतखिरना टोला निवासी शंकर गोंड (32) की नुकीले हथियार से हत्या के बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। इसके अगले दिन रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में साइकिल से अपने पाही पर जा रहे वृद्ध विश्वनाथ (65) को लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। अब दुद्धी में पति ने ही पत्नी की जान ले ली है। लगातार बढ़ती घटनाओं से लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें