फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत पति ने पेंचकस से गोंदकर पत्नी को मार डाला

विज्ञापन
बभनी थाना क्षेत्र के झनकपुर रंदह गांव में घटना के बाद परिजनों से पुछताछ करते एएसपी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
बभनी (सोनभद्र)। छत्तीसगढ़ सीमा के पास स्थित बभनी थाना क्षेत्र के झनकपुर रंदह गांव में शनिवार की रात नशे में धुत पति ने पत्नी की पेचकस से गोदकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घरवालों से घटना के बारे में पूछताछ की। हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई हैं। झनकपुर रंदह गांव निवासी रघु शनिवार की रात नौ बजे नशे में धुत होकर घर पहुंचा। पति की इस हालत पर पत्नी सावित्री देवी (55) ने नाराजगी जताई तो विवाद शुरू हो गया। गुस्से में रघु ने पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। महिला के अचेत होने के बाद भी वह नहीं माना। घर में रखे पेचकस से उसके गले और चेहरे पर ताबड़तोड़ कई वार किए। गंभीर चोट से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी पति फरार हो गया। परिजनों के मुताबिक पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। दो दिन पूर्व भी पति-पत्नी में विवाद हो गया था, जिस कारण घर में भोजन भी नहीं बना। शनिवार की रात भोजन बना और पति ने छक कर शराब पी ली। इसके बाद दंपती में फिर विवाद शुरू हो गया। मृतक के बड़े पुत्र संतोष कुमार ने घटना की सूचना ग्राम प्रधान संजय यादव को दी। ग्राम प्रधान ने बभनी पुलिस को अवगत कराते हुए बताया कि पति-पत्नी में आए दिन घरेलू विवाद होता रहता था, जिसे लेकर गाव में पंचायत भी हो चुकी थी। एएसपी ऑपरेशन विजय शंकर मिश्र, सीओ आशीष मिश्र व प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह मयफोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी पति की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें