फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांच की बोतलों में ‘नशे का खेल’: पुलिस ने पकड़ी 85 किलो गांजे की खेप, उड़ीसा का तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में कांच की बोतलों की आड़ में गांजा तस्करी का एक बड़ा मामला फिर सामने आया है। मंगलवार की भोर में चोपन पुलिस ने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर पटवध के पास चेकिंग के दौरान एक डीसीएम ट्रक को रोककर 85 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने उड़ीसा निवासी एक अंतरराष्ट्रीय तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। होली के मद्देनजर अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चोपन थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र और एसओजी प्रभारी राजेश जी चौबे की टीम पटवध क्षेत्र में मुस्तैद थी। सूचना मिली कि उड़ीसा से आ रहे एक ट्रक में गांजा छिपाया गया है। जब पुलिस ने ट्रक को रोका तो ऊपरी तौर पर उसमें फिरोजाबाद ले जाने के लिए कांच की बोतलें और शीशे का कबाड़ लदा था। तलाशी लेने पर बोतलों के नीचे छिपाकर रखी गई गांजे की बोरियां बरामद हुईं। गिरफ्तार आरोपी बंशीधर बेहेरा (निवासी हडप्पा, जिला अंगुल, उड़ीसा) ने पूछताछ में बताया कि पुराने ट्रकों का उपयोग कर फिरोजाबाद में चूड़ी निर्माण के लिए कांच की बोतलें ले जाने की फर्जी बिल्टी बनवाई जाती है। इसकी आड़ में उड़ीसा से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान तक गांजे की सप्लाई की जाती है। आरोपी को वाराणसी तक खेप पहुंचाने के बदले 30 हजार रुपये का लालच दिया गया था। एएसपी मुख्यालय अनिल कुमार के अनुसार, पकड़े गए आरोपी से गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर पुलिस की टीमें आगे की जांच और फरार तस्करों की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें