फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: राबर्ट्सगंज में रिमझिम फुहार, उरमौरा में तेज बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। शुक्रवार को महज एक किमी के अंतर में ही मौसम के दो रूप दिखे। राबर्ट्सगंज नगर में घने बादलों के बावजूद रिमझिम फुहारें पड़ीं तो फ्लाईओवर का हिस्सा खत्म होते ही उरमौरा में करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश ने गर्मी से थोड़ी राहत दी तो धूप निकलने से उमस बढ़ गई।
विज्ञापन

जिले में पिछले तीन दिनों से मौसम में बदलाव दिख रहा है। बुधवार को बभनी क्षेत्र में बारिश हुई तो बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज में हल्की बरसात हुई। उधर, अनपरा क्षेत्र में तेज बारिश हुई थी। शुक्रवार को सुबह धूप खिली, मगर दोपहर में फिर मौसम बदल गया। करीब साढ़े 12 बजे नगर व आसपास के क्षेत्रों में रिमझिम बारिश शुरू हो गई। ठीक इसी वक्त नगर स सटे विस्तारित क्षेत्र उरमौरा में तेज बारिश हो रही थी। करीब आधे घंटे तक बादल झूम कर बरसे। इससे पहले बृहस्पतिवार को भी नगर में बारिश तो उससे सटे गांवों में रिमझिम फुहारें ही पड़ी थी। बारिश के बाद धूप से उमस बढ़ गई। कूलर, पंखा बेअसर साबित हो रहे थे। इस मौसम को सेहत के लिए भी काफी नुकसानदायक बताया जा रहा है। ऐसी स्थिति में वायरल बीमारियों का प्रकोप तेजी से फैलेगा।
धान की नर्सरी डालने की तैयारी में किसान
बारिश होने के साथ ही किसान धान की नर्सरी डालने के लिए खेत तैयार करने में जुट गए हैं। प्रकृति पर आश्रित किसान जल्द ही अच्छी बारिश होने की आस लगाए हैं। वहीं दूसरी तरफ जिन किसानों के पास सिंचाई के साधन हैं वह भी धान की नर्सरी डालने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें