फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर की चपेट में आए चालक की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीएल दुद्धीचुआ कोयला खदान क्षेत्र में बुधवार की रात ट्रेलर की चपेट में आने से चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर जुटे परिजन व गांव के लोगों ने मुआवजा व नौकरी की मांग करते हुए कोयला प्रोजेक्ट का मुख्य द्वार बंद कर दिया। नाराज लोगों ने प्रोजेक्ट के जीएम ऑफिस पर भी हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाराज लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई।
विज्ञापन

मप्र के सिंगरौली जिले के नौडीहा निवासी सुरेश केवट (35) कोयला ढुलाई में लगा ट्रेलर चलाता था। बुधवार देर शाम वह अपने वाहन के पास खड़ा था। इसी दौरान दूसरे ट्रेलर ने सुरेश को कुचल दिया और उसकी मौके पर मौत हो गई। आरोप है कि कोल प्रबंधन के अधिकारियों ने घटना की सूचना परिजनों को दिए बिना शव हटवा दिया।
घटना की जानकारी परिवार के लोगों को रात में हुई। इसके बाद परिजन व मृतक के गांव वाले जुटने लगे। बृहस्पतिवार सुबह मृतक आश्रित को मुआवजा, नौकरी व दोषी पर कार्रवाई की मांग को लेकर नाराज लोग कोयला प्रोजेक्ट के मुख्य प्रवेश द्वार पर बैठ गए। सूचना के बाद कोल प्रबंधन में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर हटाना चाहा, लेकिन भीड़ बढ़ने के साथ माहौल गरम होता गया।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों ने जीएम ऑफिस पर भी हंगामा मचाया। इसके चलते प्रोजेक्ट के कई कार्य दोपहर तक प्रभावित रहे। रास्ता अवरुद्ध होने से काफी कर्मचारी व संविदा कर्मी भी अपने कार्य स्थल तक नहीं पहुंच सके। शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि दोषी चालक के खिलाफ मृतक की पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फौरी तौर पर मृतक के क्रियाकर्म के लिए पचास हजार रुपये दिलवा दिया गया है। कहा कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें