फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पखवाड़े भर से पेयजल की आपूर्ति बंद, रहवासियों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज के धोरपा गांव में केरवा नाला पर स्थापित पेयजल संयंत्र का ट्रांसफार्मर जलने से सीमावर्ती आधा दर्जन गांवों में पखवाड़े भर से पानी की आपूर्ति बंद है। पानी की सप्लाई बंद होने से ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले के अंतिम छोर पर छत्तीसगढ़ व झारखंड की सीमा से सटे धोरपा गांव में अमवार सब स्टेशन से विंढमगंज जाने वाली मेन लाइन में धोरपा पेयजल संयंत्र पर 25 केवीए का ट्रांसफार्मर पंद्रह दिनों से जला पड़ा है। संयंत्र पर तैनात जलनिगम कर्मी विनोद गिरी ने बताया कि ट्रांसफार्मर जल जाने से हुमेलदोहर, हरपुरा, धोरपा, पकरी, बैरखड़ आदि गांवों में पेयजल की आपूर्ति बंद हो गई है।
सरयू यादव, रामचंद्र यादव, अनुज कुमार, दिलीप कुमार, देवव्रत, पुरुषोत्तम, अशोक कुमार आदि ने कहा कि पेयजल आपूर्ति बंद हो जाने से रहवासी पानी के लिए तरस रहे हैं। जल निगम के जेई धर्मेंद्र यादव ने बताया कि जले ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए बिजली विभाग को पत्र भेजा गया है। बिजली आते ही पानी की आपूर्ति भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें