फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई न होने से नालियां ओवरफ्लो, सड़क पर पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग ने इस बार जुलाई में मानसून आने की संभावना जताई है लेकिन अभी तक नालियों की सफाई नहीं कराई जा सकी है। नगर पालिका परिषद सोनभद्र (राबर्ट्सगंज) के सबसे बड़े वार्ड 10 आंबेडकर नगर में नालियों की सफाई शुरू नहीं कराई जा सकी है। इससे कहीं नालियां कूड़े से पटी पड़ी है तो कहीं क्षति ग्रस्त हैं। इससे नालियां ओवरफ्लो कर रही है और नालियों का पानी कुछ स्थानों पर सड़क पर बह रहा है। नालियों से उठ रहे दुर्गंध से न सिर्फ स्थानीय लोगों परेशानी झेलनी पड़ रही है। नगरवासियों ने नालियों की सफाई कराने की मांग की है। वार्ड 10 आंबेडकर नगर के सभासद राजेश कुमार का कहना है कि वह वार्ड में जलनिकासी, बिजली का खंभा लगाने, रामसरोवर तालाब के सफाई, अतिक्रमण से क्षतिग्रस्त हुई सड़क और नाली की मरम्मत के लिए बोर्ड की बैठकों में आवाज उठा चुके हैं। बोर्ड की बैठक में समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया जाता रहा लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें