फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: डॉ. एचपी सिंह क्रिकेट एकेडमी ने 114 रन से दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज स्थित हाइडिल मैदान में मंगलवार को खेले गए सोनकप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में डॉ. एचपी सिंह क्रिकेट एकेडमी की टीम विजेता रही। मुकाबले में सिंगरौली (मध्य प्रदेश) को 114 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 243 रन का विशाल स्कोर बनाया। आकाश सिंह ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में 11 चौके और छह छक्कों की मदद से 83 रन बनाए। प्रदीप चौबे ने 26 गेंदों पर 43 रनों का योगदान दिया। सिंगरौली की ओर से सरफराज ने चार ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंगरौली की टीम 16वें ओवर में 129 रन पर सिमट गई। संजू जायसवाल ने 27 गेंदों पर 52 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। एकेडमी की ओर से श्रेयांश पाल ने तीन और पंकज ओझा ने दो विकेट लिए। मैच के मुख्य अतिथि सोनांचल ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल किशोर सिंह ने आकाश सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। अंपायरिंग सुनील सिंह और विजेंद्र प्रताप ने की, जबकि स्कोरिंग सत्यम और आयुष ने संभाली। कमेंट्री अमित व चंदन ने की। अगला मुकाबला डॉ. एचपी सिंह क्रिकेट एकेडमी और मुगलसराय रेलवे के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें