फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: वर्दी पहनकर न बनाएं रील, सोशल मीडिया पर सोच समझ कर करें पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय प्रशिक्षण केंद्र में यूपी पुलिस में नवचयनित अभ्यर्थियों को एएसपी अनिल कुमार ने शुक्रवार को सोशल मीडिया नीति का पाठ पढाया। प्रशिक्षण के दौरान एएसपी ने चयनित अभ्यर्थियों को पुलिसिंग के परंपरागत मूल्यों के साथ आधुनिक तकनीकी ज्ञान, संवाद कौशल, नागरिकों के साथ संवेदनशील व्यवहार आदि विषयों की जानकारी दी। एएसपी ने कहा कि सोशल मीडिया संवाद का एक सशक्त माध्यम है और अधिकांश पुलिसकर्मी भी अपने विचारों की अभिव्यक्ति सोशल मीडिया पर करते रहते हैं। इसके मद्देनजर नव नियुक्त आरक्षी पुलिस की सोशल मीडिया नीति को अच्छे से समझ लें। सोशल मीडिया का प्रयोग करते समय विभागीय नीति नियमों एवं अनुशासन का उल्लंघन न करें। कहा कि सरकारी कार्य के दौरान सोशल मीडिया का व्यक्तिगत प्रयोग न करें। कार्य के दौरान वर्दी में वीडियो, रील्स न बनाएं। सरकारी एवं व्यक्तिगत सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म से किसी भी व्यक्तिगत व्यवसायिक कंपनी अथवा उत्पाद का प्रचार नहीं करना चाहिए। सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर विभागीय गोपनीय जानकारी को साझा नहीं करना चाहिए। सोशल मीडिया एकाउंट की सुरक्षा के लिए मजबूत पासवर्ड बनाएं और निरंतर बदलते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें