प्रभव हास्पिटल में डाक्टर-डे पर डाक्टर को पुष्पगुच्छ भेंट करते लोग।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। रावट्सगंज नगर में स्थित ब्लड बैंक में बुधवार को डॉक्टस् डे पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने रक्तदान कर और जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टरों को अंग वस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। धर्मवीर तिवारी कहा कि आज पूरा देश करोना कोविड-19 जैसे वायरस महामारी से जूझ रहा है। घर परिवार की चिंता छोड़ कर जनता की सेवा कर रहे ऐसे भगवान रूपी डॉक्टरों के नाम पर रक्तदान किया। डॉक्टरों को समाज के सबसे महत्वपूर्ण भागों में से एक माना जाता है। डॉक्टर्स की बहुमूल्य सेवा, भूमिका और महत्व के बारे में आमजन को जागरुक करने के लिए इस जागरुकता अभियान का वार्षिक उत्सव मदद करता है। भारत की विशाल जनसंख्या कई तरीकों से चिकित्सक और उनके गुणवत्तापूर्णं उपचार पर निर्भर करती है जो उपाय और उपचार के तरीकों में उल्लेखनीय सुधार और प्रगति को दिखाता है। अपने पेशे की ओर समर्पण की कमी के कारण अपने गिरते कैरियर से उठने के लिये भारत के सभी डॉक्टर्स के लिए यह आँख खोलने वाला और प्रोत्साहन के तरीके के रुप में डॉक्टर्स दिवस का वार्षिक उत्सव साबित हुआ है। सभासद प्रकाश श्रीवास्तव, मनीष अग्रहरि, श्याम उमर, योगेश सिंह, अनूप पांडेय, मुन्ना पांडेय, प्रशांत श्रीवास्तव, अरुण चौबे, मनोज, अरविंद, मुकेश, अरुण तिवारी, अखिलेश कश्यप, राहुल शर्मा, विनोद सोनी, अनुराग श्रीवास्तव इत्यादि लोग मौजूद थे शक्तिनगर। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर बुधवार को एनटीपीसी विंध्याचल के विंध्य चिकित्सालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विंध्य चिकित्सालय के चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। प्रोजेक्ट के अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) उत्तम लाल ने कहा कि महामारी के चलते चिकित्सकों को दायित्वों के प्रति और सचेत रहना होगा। देश भर में डॉक्टरों के योगदान को सम्मान देने के लिए एक जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। यह पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्र के सबसे लोकप्रिय डॉक्टरों में से एक डॉ बिधान चंद्र रॉय की जन्मतिथि के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर एनटीपीसी-विंध्याचल के विंध्य चिकित्सालय में चिकित्सक डॉ. बीसी राय के द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया। मुख्य अतिथि ने मुख्य चिकित्साधिकारी विंध्य चिकित्सालय डॉ. ईआर मूर्ति एवं विंध्य चिकित्सालय के अन्य चिकित्सकों को पुष्प प्रदान कर राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने सभी चिकित्सकों को अपने दायित्व का निर्वहन ईमानदारी और लगन के साथ करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही आम जन-मानस को चिकित्सकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने और उनके प्रति अपना सद्वभाव कायम रखने की अपील की। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ईआर मूर्ति ने भी राष्ट्रीय डाक्टर्स डे की उपयोगिता और इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विंध्य चिकित्साल्य के चिकित्सक के साथ-साथ एनटीपीसी के कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।